फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Naam Saluni Adarsh ??Vidyalaya, neither library nor computer lab

नाम सलूणी आदर्श विद्यालय, न पुस्तकालय, न कंप्यूटर लैब

Thu, 21 Jul 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Naam Saluni Adarsh ??Vidyalaya, neither library nor computer lab
सलूणी (चंबा)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में शिक्षकों के पद खाली होने से विद्यार्थियों को आदर्श पाठशाला का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यह विद्यालय नाम का ही आदर्श है। अभिभावकों का तर्क है कि आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय और कंप्यूटर प्रयोगशाला का होना अति आवश्यक है लेकिन स्कूल में न तो स्मार्ट कक्षाएं हैं और न ही कंप्यूटर की प्रयोगशाला। विद्यालय में अध्यापकों के पद खाली होने से 380 विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने साफ किया है कि अगर शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं की तो वे आंदोलन की राह पर चलने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन

अभिभावकों डुमणू राम, भगत राम, मान सिंह, धर्म सिंह, संजय कुमार, मदन कुमार, जानकी देवी, नीलम कुमारी, बिंदू आदि का कहना है कि सरकार और शिक्षा विभाग ने आदर्श विद्यालय के नाम पर हमारे बच्चों के साथ धोखा किया है। विद्यालय में चार साल से कंप्यूटर शिक्षकों के दो पद, हिंदी प्रवक्ता, दो साल से गणित और चार माह से रसायन विज्ञान के प्रवक्ताओं के पद खाली हैं। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। आदर्श विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं और कंप्यूटर प्रयोगशाला शुरू नहीं हो पाई हैं। इसके चलते उन्हें अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने के साथ ही उनकी ट्यूशन लगवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सलूणी विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कौशिक का कहना है कि हमारे पास आदर्श विद्यालय का सारा सामान उपलब्ध है लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण स्मार्ट कक्षाएं और कंप्यूटर प्रयोगशाला शुरू नहीं हो पाई है। रिक्त पदों के बारे में शिक्षा विभाग को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि रिक्त पदों को भरने के बारे में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed