फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NA

Chamba News: जिला में ताजा बर्फबारी ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां

Tue, 24 Jan 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 24 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
NA
चंबा के पांगी में बर्फबारी के दौरान का नजारा।संवाद
चंबा। जिला के पांगी, भरमौर, लक्कडमंडी, खज्जियार, जोत, पौलाहाणी माता मंदिर, टेपा, लंगेरा, दुंदराह में 5.08 सेंटीमीटर और ऊपरी चोटियों में एक से डेढ़ फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। फिसलन अधिक बढ़ने से जिला के तीन मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। ऐसे में लोगों को बसों की अदला-बदली कर और पैदल ही घरों का रुख करना पड़ा। ताजा बर्फबारी ने एक बार फिर से जिला के लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों हुड़ान भुटोरी, चस्क भुटोरी, सुराल भुटोरी में एक से डेढ़ फीट तक ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्र किलाड़, पुंटों में 5.08 सेंटीमीटर, भरमौर की ऊपरी चोटियों, कुगति, क्वारसी, मणिमहेश, काली छौ में एक फीट के करीब, निचले क्षेत्रों में 5.08 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी के कारण डलहौजी, पांगी, सलूणी में एक-एक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत पद्दर के गांव दुंदा, टेपा में बर्फबारी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया।
विज्ञापन

बतातें चलें कि जिला में मंगलवार सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद ऊपरी चोटियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई जोकि, देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत बर्फबारी और हिमखंड गिरने की संभावनाएं हैं। लिहाजा, अति आवश्यकता होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed