फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   N is also not a new admission, the student studying also left the school

Chamba News: एन भी नया दाखिला नहीं, अध्ययनरत छात्र ने भी छोड़ा स्कूल

Thu, 04 May 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
N is also not a new admission, the student studying also left the school
चंबा। राजकीय माध्यमिक स्कूल साल में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अभी तक किसी भी बच्चे ने दाखिला नहीं लिया है। इतना ही नहीं स्कूल में शिक्षारत इकलौते छात्र ने भी स्कूल छोड़कर दूसरे विद्यालय में दाखिला ले लिया है। विद्यालय में शून्य दाखिला होने के कारण वर्तमान में यहां पर तैनात तीन अध्यापकों में से दो की चकलू स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जबकि दाखिले की आस में एक अध्यापक विद्यालय में ही तैनात है। उनके साथ स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी मौजूद है। शिष्यों के अभाव में अध्यापक नए शैक्षणिक सत्र में महज कार्यालय का कामकाज ही निपटा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में अधिकांश स्कूलों में स्टाफ का टोटा है। अध्यापकों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए अभिभावक वर्ग अपने बच्चों का दूसरे विद्यालयों में दाखिला करवा रहे हैं। बावजूद इसके ब्लॉक कियाणी के तहत आते राजकीय माध्यमिक पाठशाला साल में नए शैक्षणिक सत्र में शून्य दाखिले रहे हैं। हालांकि, अध्यापकों की ओर से स्कूल में दाखिले बढ़ाने को लेकर गांव के घर-घर में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। बावजूद इसके स्कूल में दाखिला नहीं हो पाया। विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में महज तीन विद्यार्थी ही शिक्षारत रहे। इनमें से एक छात्र ने स्कूल छोड़ दिया जबकि दो विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर यहां से चले गए। विद्यालय में तीन अध्यापक, चतुर्थ श्रेणी कर्मी और मिड-डे मील वर्कर तैनात रहे।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य भाग सिंह ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि विद्यालय के दो अध्यापक चकलू विद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं। एक अध्यापक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी विद्यालय में तैनात हैं। विद्यालय में जीरो इनरोलमेंट को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के दाखिले न होने के बारे में शिक्षा निदेशालय को सूचित करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed