फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   My heart was breaking as I saw my home turn into dust before my eyes

Chamba News: आंखों के सामने आशियाना मिट्टी होता देख फटने लगा था कलेजा

Fri, 29 Aug 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
My heart was breaking as I saw my home turn into dust before my eyes
चंबा। आंखों के सामने आशियाने ध्वस्त होते देख दिल टूट गया... कलेजा फटने को आ गया। पाई-पाई जोड़कर मकान बनाया था और एक झटके में मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गया। अब पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा। शुक्रवार को यह बात डलहौजी में हालात का जायजा लेने पहुंचे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को आपदा प्रभावित भंगुई की बुजुर्ग दुर्गों देवी समेत अन्य महिलाओं ने कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने राजस्व मंत्री ने जब लोगों से बात की तो उन्होंने आसुंओं के सैलाब के बीच आपबीती सुनाई। महिलाओं की बेबसी को देखकर मंत्री ने उन्हें ढाढ़स बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने दुर्गों देवी को तत्कालीन राहत के तौर पर 15 हजार रुपये की सहायता प्रदान की। मंत्री की ओर से दी गई वित्तीय सहायता ने प्रभावित परिवारों में एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। साथ ही मंत्री की ओर से राहत कार्यों का वादा किया गया है और जल्द ही अधिक सहायता मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed