फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   muslim hindu brotherhood

चंबा में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बुजुर्गों की है विरासत : दिलदार

Fri, 15 Jan 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 15 Jan 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
muslim hindu brotherhood

 चंबा में गौवध संबंधी घटना से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके लिए जिला चंबा का संपूर्ण मुस्लिम समुदाय दुख प्रकट करता है। जिला अंजुमन इस्लामिया ने शुक्रवार को चंबा स्थित मस्जिद में एक बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के जिला अध्यक्ष दिलदार अली शाह ने बताया कि चंबा में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बुजुर्गों की विरासत है।

विज्ञापन


जिस प्रकार चंबा का प्रसिद्घ मिंजर मेला मुस्लिम परिवार के हाथों से शुरू होता है तो राजपुरा स्थित दरगाह में हिंदुओं की श्रद्घा देखते ही बनती है। लिहाजा सभी समुदाय से यह अनुरोध है कि इस भाई चारे को कायम रखने में सहयोग करें। जिला चंबा का संपूर्ण मुस्लिम समुदाय इस घटना की निंदा करता है।
विज्ञापन



इस मौके पर जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद, जिला गुज्जर कल्याण सभा चंबा के अध्यक्ष हाशमदीन व यंग मुस्लिम एसोसिएशन चंबा के अध्यक्ष शारिक शाह सहित उपरोक्त संस्थाओं के सक्रिय पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed