फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Municipal Council team seized goods from 20 street carts for obstructing the path.

Chamba News: रास्ता रोकने पर 20 रेहड़ियों का सामान उठा ले गई नप की टीम

Mon, 19 Oct 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council team seized goods from 20 street carts for obstructing the path.
चंबा बाजार से सुल्तानपुर तक अतिक्रमण कर बैठने वाले रेहड़ी संचालकों पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

सुबह 11:13 बजे शहर के मुख्य बाजार में औचक निरीक्षण 12:05 बजे सुल्तानपुर में जांची व्यवस्था
------------
दशहरे की खरीदारी के बीच बाजार में पैर पसार रहे अतिक्रमण पर नगर परिषद ने शिकंजा कस दिया। सार्वजनिक रास्तों पर रेहड़ियां सजाकर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम ने करीब 20 रेहड़ियों का सामान जब्त किया। चंबा के मुख्य बाजार से शुरू हुई कार्रवाई सुल्तानपुर तक पहुंची। अचानक हुई इस कार्रवाई से रेहड़ी संचालकों में अफरातफरी मच गई। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि बाजार में रास्ते रोककर कारोबार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही दोबारा अवैध रेहड़ियां लगाने पर जुर्माना करने की चेतावनी भी दी गई है।

-----
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन : सोमवार, समय : सुबह 11:13 बजे। स्थान : शहर का मुख्य बाजार। दशहरा पर्व के चलते चंबा बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में अवैध रूप से रेहड़ियां भी सजाई दी गई हैं। अवैध रूप से रेहड़ियां लगाने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। इस कारण राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अधिकांश अवैध रेहड़ी धारक ग्राहकों को रिझाने में जुटे रहे। अचानक नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंची। टीम ने सार्वजनिक रास्तों पर रखे सामान को जब्त किया। साथ ही करीब 20 रेहड़ियों पर रखा सामान नगर परिषद ने कब्जे में ले लिया। नगर परिषद चंबा की इस कार्रवाई में शहर में दिन भर हड़कंप मचा रहा। गौरतलब है कि अकसर दशहरा पर्व पर अवैध रेहड़ी फड़ियों के मामले सामने आते है, लेकिन इस बार नगर परिषद ने रेहड़ी सजने के कुछ घंटों बाद ही शिकंजा कस दिया है। नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि 20 रेहड़ियों पर रखा सामान जब्त किया है। साथ ही दोबारा अवैध रेहड़ियां न सजाने की हिदायत दी गई। अन्यथा जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed