फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Municipal corporation fined Rs 12 lakh for not handling garbage properly

Chamba News: कूड़ा निष्पादन सही तरीके से न करने पर नप को 12 लाख जुर्माना

Tue, 28 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation fined Rs 12 lakh for not handling garbage properly
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव ने शिमला से की कार्रवाई
विज्ञापन

दो माह पहले कुरांह कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण कर पीसीबी ने बनाई थी रिपोर्ट
प्रवीण कुमार
चंबा। कूड़ा का निष्पादन सही तरीके से न करने पर पीसीबी ने नगर परिषद चंबा को 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। कुरांह कूड़ा संयंत्र का दो माह पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण किया था। टीम ने पाया कि यहां पर कूड़े का निष्पादन सही तरीके से नहीं हो रहा है। इसको लेकर पीसीबी ने एक रिपोर्ट बनाई। इस रिपोर्ट को सदस्य सचिव पीसीबी शिमला को भेजा गया। रिपोर्ट में नगर परिषद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सदस्य सचिव पीसीबी शिमला ने नगर परिषद चंबा को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसको लेकर पीसीबी चंबा के पास शिमला से चिट्ठी भी पहुंच चुकी है। अब नप को हर हाल में इस जुर्माने का भुगताना करना होगा। इससे पहले भी नगर परिषद को 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसका भुगतान नगर परिषद कर चुकी है। अब 12 लाख रुपये का जुर्माना दोबारा से लगाया गया है। कूड़े का सही निष्पादन न होने से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा था। इसके चलते पीसीबी ने कई बार नगर परिषद को नोटिस जारी करके निष्पादन प्रक्रिया में सुधार करने के लिए निर्देशित किया लेकिन नप ने नोटिसों को नजर अंदाज करते हुए अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया। ऐसे में जब पीसीबी की टीम ने दो माह पहले कुरांह कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण किया तो उसकी रिपोर्ट बनाकर सीधे शिमला भेज दी।

कूड़ा संयंत्र में आग लगने से पर्यावरण को हुए नुकसान को लेकर भी पीसीबी ने एक रिपोर्ट बनाई है जिसे सदस्य सचिव पीसीबी शिमला को भेजा गया है। पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि सही तरीके से कूड़ा निष्पादन नहीं करने के लिए नगर परिषद को 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। पर्यावरण को प्रदूषित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी पर्यावरण प्रदूषण पर पीसीबी की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed