फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   mri

चंबा मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा नहीं

Fri, 01 Jan 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
mri
चंबा। सरकार ने भले ही चंबा में मेडिकल कॉलेज खोल रखा हो लेकिन मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए एमआरआई की सुविधा नहीं है। चंबा जिला में कहीं पर भी एमआरआई की सुविधा नहीं है। रोजाना चंबा मेडिकल कॉलेज से मरीज एमआरआई के लिए टांडा मेडिकल कॉलेल या पठानकोट जा रहे हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा मरीजों को उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हुए हैं। हालांकि चंबा मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा शुरू करने को लेकर एनएचपीसी की ओर से धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। लेकिन इस धनराशि का अभी तक सदुपयोग नहीं हो पाया है। एमआरआई को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन कई बार टेंडर बुला चुका है लेकिन हरेक बार औपचारिकताएं अधूरी रहने की वजह से टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। जिस कारण एमआरआई की मशीनें चंबा मेडिकल कॉलेज में नहीं लग पा रही हैं। एक टेस्ट के लिए मरीज को टांडा या पठानकोट जाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। टांडा में एमआरआई के लिए मरीजों को तारीखें दी जाती हैं। इसलिए मरीज प्राइवेट में एमआरआई करवाने को मजबूर होते हैं। जहां पर उनसे एमआरआई करवाने के मनमाने दाम वसूले जाते हैं। इसलिए चंबा मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा होना जरूरी है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि एमआरआई को शुरू करने के लिए सात जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed