{"_id":"6140d2238ebc3ef2c63b555d","slug":"mp-kapoor-inaugurated-the-photo-exhibition-chamba-news-sml383853027","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद कपूर ने चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कपूर ने चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
विज्ञापन
भूरी सिंह संग्रहालय के स्थापना दिवस के मौके पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करते सांसद किशन कपूर।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। लोकसभा सांसद किशन कपूर ने चंबा के विश्व प्रसिद्ध भूरी सिंह संग्रहालय के 113वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान और समाज में फैली कुरीतियों को लेकर महात्मा गांधी की ओर से दिए गए योगदान से खासकर युवाओं को अवगत करवाने के लिए भूरी सिंह संग्रहालय प्रबंधन के यह सार्थक प्रयास हैं।
सांसद ने कहा कि भूरी सिंह संग्रहालय प्रदेश का सबसे पुराना संग्रहालय है। यहां मौजूद कलाकृतियां और ऐतिहासिक दस्तावेज शोधार्थियों और पर्यटकों को जिले की समृद्ध परंपरा और गौरवशाली इतिहास से रूबरू करवाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी भारत का पहला भूरी सिंह विद्युत उत्पादन घर (पावर हाउस) भी आकर्षण का स्थल है।
इस दौरान लोकसभा सांसद को भूरी सिंह संग्रहालय के कनिष्ठ तकनीकी सहायक सुरेंद्र ठाकुर ने प्रदर्शनी में स्थापित किए गए चित्रों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपायुक्त डीसी राणा, पद्मश्री विजय शर्मा, समाजसेवी पंकज चोफला, सहायक आयुक्त राम प्रसाद शर्मा, एसडीएम नवीन तंवर, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।