फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MP Dr. Sikandar Kumar, Manimahesh Yatra issue, Manimahesh Yatra news

Chamba: सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने संसद में उठाया मणिमहेश यात्रा का मुद्दा, श्राइन बोर्ड गठित करने की रखी मांग

Wed, 04 Dec 2024 12:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

सांसद ने संसद में पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए अमरनाथ व वैष्णो देवी की तर्ज पर श्राइन बोर्ड गठित करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
MP Dr. Sikandar Kumar, Manimahesh Yatra issue, Manimahesh Yatra news
सांसद डॉ. सिकंदर कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पवित्र मणिमहेश यात्रा का मुद्दा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने राजसभा में उठाया। सांसद ने संसद में पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए अमरनाथ व वैष्णो देवी की तर्ज पर श्राइन बोर्ड गठित करने की मांग उठाई। इस संदर्भ में व्यापार मंडल भरमौर स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन व सांसद व स्थानीय विधायक के माध्यम से उक्त मांग को उठा चुका है कि मणिमहेश न्यास का अलग अधिकारी व स्टाफ हो । इस वर्ष मणिमहेश यात्रा में सात लाख के करीब श्रद्धालु आए। इनमें से यात्रा के दौरान करीब छह लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश के दर्शन किए। साल दर साल बढ़ रही  श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं, नहीं मिल पाती हैं। खासतौर पर सडक, पार्किंग, शौचालय, स्वास्थ्य, पैदल रास्ते आदि सही नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठाना पड़ती है ।

विज्ञापन



चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा, कोर कमेटी के सदस्य टेक चंद्र ठाकुर, जैसी राम ठाकुर, हरिशरण शर्मा, देश राज शर्मा, नरेश वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान आजाद जरियाल, कालू शर्मा, तिलक शर्मा, उपप्रधान मदन पखरेटिया, संजय कपूर, पाली ठाकुर ,संजय कुमार, महासचिव मंहिद्रर पटियाल, सुमित ठाकुर, कोषाध्यक्ष कर्ण शर्मा प्रैस सचिव प्यार शर्मा,जोन प्रभारी ,अशीष पटियाल, विनय सन्याल, केवल नांगला, विवेक ठाकुर, प्यार शर्मा, गैंदी ठाकुर,नवी ठाकुर, मनौज ठाकुर, विरेंद्र शर्मा, बिजू ,मदन सन्याल आदि सदस्यों ने सांसद सिकंदर का संसद में पवित्र मणिमहेश का मुद्दा उठाने के लिए आभार जताया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed