फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mountain is being demolished, claim to restore Teesa-Bairagarh road in a week

Chamba News: तोड़ा जा रहा पहाड़़, तीसा-बैरागढ़ मार्ग को एक सप्ताह में बहाल करने का दावा

Sat, 11 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Mountain is being demolished, claim to restore Teesa-Bairagarh road in a week
तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के समीप काटे जा रहे पहाड़ से होकर होकर एक छोर से दूसरे छोर को ज
तीसा (चंबा)। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास एक सप्ताह में वाहन सरपट दौड़ते नजर आएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने यह दावा किया है। मुख्य मार्ग पर पहाड़ गिराने के लिए बीते 15 दिन से युद्धस्तर पर कार्य करवा रहा है। अभी मार्ग बंद चल रहा है। इस कारण क्षेत्र की दस पंचायतों मंगली, जुनांस, बौंदेड़ी, गुईला, देवीकोठी, सतियास, बैरागढ़, सीरी, गुलेई और टेपा में दैनिक उपयोग का सामान जैसे अंडा, दूध और ब्रेड आदि की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। क्षेत्र के डिपुओं में भी राशन का कोटा नहीं पहुंचा है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को मजबूरन पहाड़ के एक छोर से पैदल ही ऊबड़-खाबड़ रास्ते से होकर दूसरी तरफ पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि लोगों की मुसीबतों को देखते ही दिन-रात कार्य करवाकर जल्द पहाड़ का हिस्सा गिरा दिया जाएगा। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर तीसा-बैरागढ़ मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
गौरतलब है कि बीते साल 11 अगस्त को एक टाटा सूमो वाहन तरवाई पुल के पास पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से नाले में जा गिरा था। इससे छह पुलिस कर्मचारियों और एक चालक की मौत हो गई थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने पहाड़ के जर्जर हो चुके इस हिस्से को गिराने के प्रयास शुरू किए थे। पहाड़ को गिराने के लिए पानी की बौछार भी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कटाई कर पहाड़ को गिराने का निर्णय लिया गया। इसी योजना के तहत विभाग पहाड़ को गिराने में जुटा है।
विज्ञापन

--
लोग बोले- पीडब्ल्यूडी ने नहीं दी मार्ग बंद करने की सूचना, बैरागढ़ में फंसीं टैक्सियां
स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों को रंज है कि लोक निर्माण विभाग ने उन्हें मार्ग बंद करने के बारे में सूचना नहीं दी है। इस कारण उनकी टैक्सियां बैरागढ़ में फंस गई हैं। उन्होंने ऋण लेकर टैक्सियां ली हैं। सड़क पर टैक्सी न चलने से उन्हें किस्त निकालना मुश्किल हो रहा है। बताया कि तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग 15 दिन से बंद है। इससे स्थानीय लोगों समेत बाहरी राज्यों से बर्फ देखने रानीकोट कालाबन की ओर आने वाले पर्यटकों को भी मायूस होकर तरवाई पुल से लौटना पड़ रहा है। क्षेत्र में दैनिक उपयोग के सामान, सब्जियों और राशन की कमी भी सामने आने लगी है। लोगों ने प्रबंधन से मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपिन चौहान ने बताया कि एक सप्ताह में मार्ग यातायात के लिए बहाल करने की योजना के तहत कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। बताया कि मार्ग पर से जर्जर पहाड़ के हटने से लोगों और राहगीरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed