फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mountain-high spirits pulled bodies from the ditch.

Chamba News: पहाड़ से ऊंचे हौसले खींच लाए खाई से शव

Sun, 31 May 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 31 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mountain-high spirits pulled bodies from the ditch.
खाई में उतरने का कोई जरिया न होने पर रस्सी के सहारे नीचे उतरे रेस्क्यू टीम के सदस्य
विज्ञापन

जरा सा संतुलन बिगड़ने पर हो सकता था मौत से सामना, रस्सियों-स्ट्रेचर के जरिये निकाले शव
एक-दो-एक की तान पर बढ़ाया हौसला, सोशल मीडिया में संदेश पढ़ पहुंच गए थे 250 लोग
--
नीचे खाई में मौत पसरी थी, ऊपर पहाड़ पर जिंदगी उसे सम्मान के साथ वापस लाने के लिए जूझ रही थी। हर शव के साथ रस्सियां नहीं, सैकड़ों लोगों की संवेदनाएं खिंच रही थीं। कालाबन में चार घंटे तक चला यह संघर्ष बताता रहा कि हादसे इंसानों को तोड़ते जरूर हैं लेकिन इंसानियत को नहीं हरा पाते। सोशल मीडिया में खाई से पर्यटकों के शव निकालने का संदेश पढ़कर 200-250 लोग मदद के लिए कालाबन पहुंच गए। खाई में उतरने के लिए जगह नहीं थी। जान जोखिम में डालते टीम के सदस्य रस्सियों के सहारे खाई में उतरे। शवों तक पहुंचने के बाद रस्सियों और स्ट्रेचर के सहारे शव सड़क तक लाए गए।

----
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। दिन : रविवार। समय : 7 बजे। स्थान : बैरागढ़ स्थित पुलिस चौकी। ग्रामीण अपने दोपहिया और चौपहिया वाहन में सवार होकर कालाबन के लिए जा रहे हैं। पुलिस, गृह रक्षक और एसडीआरएफ के जवान भी वाहनों में कालाबन की ओर निकले। पुलिस, गृह रक्षक जवानों में अधिकांश वे जवान शामिल हैं जो चुनाव ड्यूटी के दौरान आस-पास के दायरे में दिखे हैं। चंबा से भी प्रशिक्षित गृह रक्षकों का दल पुलिस टीम के साथ शामिल है। समय : 7:30 बजे, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सुरक्षा चौकी पर पहुंचे। पर्यटकों को लेकर जरूरी जानकारी ली। इसके बाद दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। कालाबन में दुर्घटनास्थल का जायजा लेने में टीमें डट गई हैं। टीमों ने पुलिस कप्तान को बताया कि रस्सियों के सहारे ही खाई में उतर सकते हैं। इसके अलावा खाई में उतरने का और कोई जरिया नहीं हैं। रस्सी के सहारे, गृह रक्षक, पुलिस और एसडीआरएफ के जवान नीचे उतरे। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर सीधे खाई में गिरने का डर है। टीम सदस्य नीचे उतर रहे हैं। खाई में वाहन के समीप ही पर्यटकों और चालक के शव क्षत-विक्षत अवस्था में हैं। टीम ने एक पर्यटक का शव देखा। उसे रस्सियों और स्ट्रेचर के सहारे बांध कर खींचने की बात कही। बांध कर लाए जा रहे शवों को ऊपर लाने के लिए कतार में पुलिस, गृह रक्षक और ग्रामीण खड़े हुए। एक स्वर में सभी हौसला बढ़ाते हुए रस्सियां खींच रहे थे। कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला गया। क्रमवार अन्य शवों को भी खाई से निकाला गया। दोपहर 12 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed