फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MoU signed for establishment of Kamdhenu Chair

Chamba News: कामधेनु चेयर की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Sun, 15 Sep 2024 09:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Sep 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
MoU signed for establishment of Kamdhenu Chair
चंबा के सलूणी कॉलेज में एमओयू साईन होने के बाद प्रधानाचार्य और कंपनी के पदा​​धिकारी।संवाद
चंबा। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में इंडो यूरोपियन चैंबर ऑफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज ने संचालित कामधेनु चेयर की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

आईईसीएसएमई कामधेनु चेयर का उद्देश्य युवाओं के मन में उद्यमशीलता का पोषण करना है, जिससे आकांक्षी जिले को भारत का प्रेरणादायक जिला बनाया जा सके।
प्राचार्य डॉ. महिंदर कुमार सलारिया ने कामधेनु चेयर के महत्व के बारे में बताया। इस एमओयू का उद्देश्य विकास खंड सलूणी की सभी पंचायतों में ग्रामीण उद्यमिता का सृजन करना और छात्रों को तैयार करना है। इसके लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों को प्राथमिक अनुसंधान पर आधारित रिसर्च असाइनमेंट दी जाएगी। पूरे ब्लॉक में उपलब्ध संसाधनों की मैपिंग की जाएगी और इकट्ठे किए गए डाटा को वैज्ञानिक ढंग से प्रोसेस कर प्रशासन को दिया जाएगा। अंत में कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अंत में इस योजना को कार्यान्वित किया जाएगा। सचिव मनोज सिंह ने कामधेनु चेयर की मूल अवधारणा के बारे में बताया। कार्यक्रम में ग्रामीण प्रदेश के लिए स्वरोजगार सीईओ तैयार करने के लिए पंचायती राज और ग्रामीण विकास के 29 विषयों के तहत ग्राम नियोजन, कार्यान्वयन, विपणन और प्रबंधन, अविपणित (चंबा) हिमाचल प्रदेश का विपणन शामिल है। यह कार्यक्रम अनुभवात्मक प्रकृति का होगा। इसमें बहुत सारे फील्ड वर्क और केस स्टडी शामिल होंगे। ये व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed