{"_id":"628bc4ae761bf525427cb144","slug":"motorbike-collided-with-wall-death-of-a-young-man-chamba-news-sml409816365","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे तीन दोस्तों में से एक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान मुकेश (25) पुत्र बलदेव राज निवासी गांव बेही, डाकघर कोटी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान आयुष (20) पुत्र प्रवीण कुमार, निवासी गांव बेही, डाकघर कोटी और रजनीश (24) पुत्र राकेश कुमार, निवासी गांव सवालपा, डाकघर टौणीदेवी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को तीनों दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटी से बेही की तरफ जा रहे थे। मोटरसाइकिल को मुकेश चला रहा था जबकि दो दोस्त पीछे बैठे हुए थे। बेही के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से जा टकराई। इससे मोटरसाइकिल का आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मोटरसाइकिल पर तीनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मोटरसाइकिल के टकराने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जहां पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई तो वहीं घायलों को एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इसमें चालक मुकेश बेसुध हालत में था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायलों के बयान कलमबद्ध किए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। दुर्घटना में मारे गए युवक का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।