{"_id":"eeb0fca25f4f3a4876733af52d749079","slug":"motor-chalan-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चालान कर वसूला 12, 600 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चालान कर वसूला 12, 600 रुपये जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान को पुलिस ने जारी रखा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को पुलिस ने 71 चालान किए। इस दौरान पुलिस ने 12, 600 रुपये जुर्माना भी बसूल किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना ना हो इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ है जिसके तहत रोजाना जगह-जगह पर नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से छेड़े गए अभियान के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से छेड़ा गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन