फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mortuary of Teesa Hospital damaged, post mortem being conducted in waiting room

Chamba News: तीसा अस्पताल का शवगृह क्षतिग्रस्त, प्रतिक्षा कक्ष में हो रहे पोस्टमार्टम

Mon, 13 May 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mortuary of Teesa Hospital damaged, post mortem being conducted in waiting room
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के सिविल अस्पताल तीसा का शवगृह क्षतिग्रस्त हो चुका है। वर्तमान में अस्पताल से महज 500 मीटर की दूर शवगृह हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने जिला, चुराह प्रशासन और स्वास्थ्य विभाब से तीसा में शवगृह का निर्माण करवाने की मांग की है। वर्तमान में मृतक के परिजनों के लिए बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष या फिर दुर्घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम किए जा रहे हैं।
चुराह विधानसभा क्षेत्र की 55 पंचायतों सनवाल, झज्जाकोठी, देहग्रा, शलेलाबाड़ी, थनेईकोठी, कुठेड़ बदौरा, हरतवास, सेईकोठी, मंगली, बौदेडी- जुनास, गुईला, सत्यास, शिरी, बैरागढ़, घुलेई, टेपा, देवीकोठी, गुवाडी, खुशनगरी, पधर,भंजराडू, खजुआ, जुगरा, बिहाली, तीसा-1, तीसा-2, नेरा, लेसुई, गंडफरी, भराडा़, टिकरीगढ़, देहरोग, चांजू-चरडा़, बगेईगढ़, देहरा,जसौरगढ़, दियोला, डौरी, थल्ली, चिल्ली, शतेवा, आयल और हिमगिरी इत्यादि क्षेत्रों के लिए सिविल अस्पताल का एक मात्र शवगृह यहीं है। किसी प्रकार की कोई दुर्घटना या अन्य हादसे में किसी की जान चली जाती है तो पोस्टमार्टम के लिए शव को तीसा अस्पताल भेजा जाता है। यहां शवगृह क्षतिग्रस्त होने की सूरत में चिकित्सीय स्टाफ को ना चाहते भी परिजनों के लिए बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष या दुर्घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम करना पड़ता है। राजीव कुमार, नरेश कुमार, हाकम चंद और प्रमोद कुमार ने बताया कि चंबा-तीसा मुख्य सड़क की कटाई के चलते होने वाले भूस्खलन की जद में आने से शवगृह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल तीसा के बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि शवगृह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। वर्तमान में मृतक के परिजनों के लिए बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष या फिर दुर्घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed