फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   More than a dozen hand pumps damaged

एक दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब

Wed, 25 Aug 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
More than a dozen hand pumps damaged
रजेरा के पास खराब पड़ा हैंडपंप। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर एक दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसकी वजह से संबंधित इलाकों के लोगों सहित राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये हैंडपंप कई माह से खराब पड़े हैं, जिनकी जलशक्ति विभाग मरम्मत करने की जहमत नहीं उठा रहा है। हालात यह हैं कि कई हैंडपंप जंग भी खा चुके हैं। कई जगह सड़क कटिंग के मलबे में हैंडपंप दब गए हैं।
विज्ञापन

चंबा-भरमौर मार्ग के अलावा हरिपुर, सिढकुंड, उदयपुर, चनेड़, तड़ोली सहित अन्य कई जगह हैंडपंप खराब पड़े हैं। इनकी मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन, लोगों की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। अशोक कुमार, चैन सिंह, शक्ति प्रसाद, अजय, सुरेश कुमार, प्यार सिंह, विजय, मनोज कुमार, सुरेंद्र और चतर सिंह ने बताया कि चंबा-भरमौर मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोग वाहनों में या पैदल आवाजाही करते हैं। कई बार लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के लोग भी गर्मियों में हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। ऐसे में लोग हैंडपंप के पानी पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। उन्होंने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि खराब हैंडपंप को जल्द दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि उनके ध्यान में खराब हैंडपंप की समस्या ध्यान में लाई गई है। हैंडपंपों को दुरुस्त करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग में भी खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करवाने वाली टीम तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed