फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Monica is shaping the future of young women through sewing and embroidery.

Chamba News: सिलाई और कढ़ाई से युवतियों का भविष्य संवार रहीं मोनिका

Sun, 17 May 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Monica is shaping the future of young women through sewing and embroidery.
बचपन के शौक ने दी पहचान, यू-ट्यूब से डिजाइन सीखकर बनीं आत्मनिर्भर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की मोनिका ने पढ़ाई के साथ सिलाई-कढ़ाई में गहरी रुचि विकसित की। मोनिका बताती हैं कि जब वह दसवीं कक्षा में थीं, तब उन्हें सिलाई करना बेहद पसंद था।

परिवार वाले चाहते थे कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें लेकिन उनका मन हमेशा कढ़ाई और डिजाइन पर लगता था। घर पर ही कपड़ों के टुकड़ों पर नए डिजाइन बनाना उनकी आदत बन गई थी। बिना प्रशिक्षण मोनिका ने यू-ट्यूब की मदद से सिलाई-कढ़ाई के नए डिजाइन सीखने शुरू किए। पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने इस कला को आगे बढ़ाने का मन बनाया। आज मोनिका न केवल अपने लिए काम कर रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन चुकी हैं। दस लड़कियों को निशुल्क सिलाई-कढ़ाई सिखा रही हैं। उनका कहना है कि आज के समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी है। हर महिला में हुनर होता है, बस जज्बा और सही मार्गदर्शन चाहिए। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। मेहनत और लगन से हर महिला अपनी पहचान बना सकती है। उनका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और अपने हुनर से समाज में अपनी जगह बनाएं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed