फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Moisture brought in the fields due to rain, farmers busy sowing corn

Chamba News: बारिश से खेतों में आई नमी, मक्की बीजने में जुटे किसान

Thu, 20 Jun 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Jun 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Moisture brought in the fields due to rain, farmers busy sowing corn
चंबा में पावर टिल्लर से खेत में मक्की की बिजाई करते युवक।संवाद
चंबा। जिला चंबा में बारिश के बाद अब किसान खेतों में मक्की की बिजाई करने में जुट गए हैं। खेतों में मक्की की बिजाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, पिछले कुछ दिन से ठप चल रही मक्की के बीज की बिक्री भी दोबारा शुरू हो गई है। करीब 120 बीज क्विंटल तक बीज की बिक्री वीरवार को जिले के विभिन्न विक्रय केंद्रों में हुई। बारिश न होने से मक्की की बिजाई का कार्य ठप था। बीज विक्रय केंद्रों में भी भीड़ नहीं जुट रही थी। अब बारिश होने के बाद खेतों में नमी आ गई है। बिजाई का कार्य भी जोर-शोर से शुरू हो गया है।

जिले में 950 क्विंटल बीज की खपत गत सप्ताह तक हो गई है। बारिश न होने से बीज की बिक्री भी कम हो गई थी। बुधवार को दोपहर बाद बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों में बिक्रम सिंह, शक्ति प्रसाद, अमित कुमार, राकेश कुमार, हंस राज, भगत सिंह, दलीप सिंह, ओम प्रकाश ने कहा कि बारिश काफी देरी से हो रही है। इसका असर पैदावार पर पड़ सकता है। बताया कि जून के दूसरे सप्ताह में मक्की की बिजाई का कार्य हो जाता था। इस बार देरी सु बिजाई हुई है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश मक्की की बिजाई के लिए अनुकूल है। इससे खेतों में नमी आ गई है। पहले बीजी गई फसल के लिए भी बारिश संजीवनी से कम नहीं है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed