{"_id":"5762e1374f1c1b966d11bb74","slug":"modification-of-chamba-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की शर्तों पर चंबा अस्पताल के कायाकल्प की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की शर्तों पर चंबा अस्पताल के कायाकल्प की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर जमीन प्रबंध पुख्ता करने की कार्रवाई केंद्र सरकार ने शुरू कर दी है। केंद्र की ओर से पहले चंबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दस करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी और अब इस राशि को इस्तेमाल करने के विकल्प खोजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक कंपनी को चंबा अस्पताल के कायाकल्प का जिम्मा मिला है। इस कंपनी ने वीरवार को चंबा में मेडिकल कॉलेज को लेकर चिन्हित जगह का दौरा किया। जिसमें क्षेत्रीय अस्पताल चंबा व अखंड चंडी महल शामिल रहे। इन दस करोड़ रुपये की मदद से चंबा अस्पताल में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के माध्यम से दायर की गई आपत्तियों को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। अस्पताल के स्तर को मेडिकल कॉलेज की जरूरतों के अनुरूप ढाला जाएगा। जिसमें ऑपरेशन थियेटर, बेड की व्यवस्था, प्रशिक्षु चिकित्सकों के रहने, लैब, क्लास रूम, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
नोएडा से चंबा पहुंची टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपायुक्त चंबा दोनों से मुलाकात कर अपनी योजना को साझा किया। गौरतलब है कि चंबा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल को स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से इस बार मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हो पाया। अब केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दस-दस करोड़ रुपये की मदद जारी की है। इन मेडिकल कॉलेज में चंबा का नाम भी शामिल है। इन दस करोड़ रुपये की मदद से अस्पताल के स्तर में सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
फर्म बना रही है प्लान : डीसी
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल चंबा को दस करोड़ रुपये मिले हैं। नोएडा की फर्म इन पैसों से अस्पताल का कायाकल्प करेगी। चंबा अस्पताल व अखंड चंडी पैलेस दोनों को लेकर फर्म प्लान तैयार कर रही है और इसी कड़ी में उन्होंने चंबा का दौरा किया है।
स्वास्थ्य विभाग कर रहा है कार्रवाई : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा का कहना है कि मेडिकल कॉलेज को लेकर पत्र भेजा गया है। अब दस करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिलने से सभी आपत्तियां खत्म हो जाएंगी। आने वाले समय में चंबा मेडिकल कॉलेज नए आयाम स्थापित करेगा।