फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mobile prices increased by 35 percent in Chamba

Chamba News: चंबा में 35 फीसदी तक बढ़े मोबाइल के दाम

Mon, 01 Jun 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mobile prices increased by 35 percent in Chamba
मेमोरी चिप्स की मांग बढ़ना माना जा रहा दाम में बढ़ोतरी का कारण
विज्ञापन

ग्राहकों का बजट बिगड़ा, टालना पड़ रहा मोबाइल खरीदने का प्लान

मोहम्मद अयूब
चंबा। बाजार में मोबाइल के दाम करीब 33 से 35 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है। मोबाइल विक्रेताओं के अनुसार इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण मेमोरी चिप्स की मांग बढ़ना है।

दुकानदारों में लवली कुमार, काका, नवीन और कुशल ने कहा कि पहले जो स्मार्टफोन 12 से 18 हजार रुपये में मिल जाते थे, अब उनकी कीमतों में 2 से 3 हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस ज्यादा स्टोरेज वाले फोन के दाम में अधिक बढ़ोतरी हुई है। इससे मोबाइल की बिक्री पर असर देखने का पड़ रहा है। दाम बढ़ने से ग्राहकों का बजट भी बिगड़ गया है। कई लोग अब नए मोबाइल खरीदने का प्लान टाल रहे हैं या कम बजट वाले विकल्प तलाश रहे हैं। यदि मेमोरी चिप्स की सप्लाई में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में मोबाइल फोन और महंगे हो सकते हैं। बाजार में कीमतों के स्थिर होने में अभी कुछ समय लग सकता है। दुकानदारों के अनुसार तो आठ हजार रुपये तक मिलने वाले मोबाइल फोन की कीमत अब दस हजार और 12 हजार के मोबाइल की कीमत 15000 हजार रुपये हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ग्राहकों में सुरेश कुमार,रवि कुमार, सुधीर कुमार और नितिन का कहना है कि मोबाइल के दाम बढ़ने से बजट पर असर पड़ा है। आने वाले समय में यह दाम और बढ़ सकते हैं। अधिक मेमोरी वाले मोबाइल के दामों में अत्यधिक वृद्धि दर्ज की गई है। मोबाइल खरीदते समय हमें सोचना पड़ रहा है। मोबाइल की बढ़ती कीमतों के कारण गरीब वर्ग के लोग नया फोन खरीदने से बच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed