फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mobile numbers of SP and police station in-charge not working even after seven days

Chamba News: सात दिन बाद भी नहीं चले एसपी, थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर

Sat, 28 Oct 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mobile numbers of SP and police station in-charge not working even after seven days
चंबा। एसपी, एएसपी और डीएसपी सहित जिले के सभी थाना प्रभारियों के सरकारी मोबाइल नंबर सात दिन बाद भी चालू नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह से लोगों को अपराध संबंधित चौकी थानों में देना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की तरफ से जिले के सभी थानों और चौकी प्रभारियों को सरकारी मोबाइल नंबर दिए गए हैं। इन नंबरों का रिचार्ज भी शिमला से सरकारी स्तर पर किया जाता है। सात दिन से रिचार्ज न होने के कारण मोबाइल नंबर बंद हैं। हालांकि, सभी लोगों के पास यही मोबाइल नंबर हैं। इन पर लोग अपने इलाके में होने वाली दुर्घटना या अन्य आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाते हैं। नंबर बंद होने के कारण लोगों को पुलिस से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, चौकी-थानों में लगे लैंडलाइन फोन चल रहे हैं। जिले में कई थाने ऐसे भी हैं, जहां लैंडलाइन फोन भी नेटवर्क की वजह से नहीं चल पाते हैं। ऐसे में मोबाइल नंबर सुचारू होना काफी जरूरी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मोबाइल नंबर रिचार्ज शिमला से होते हैं। इसके लिए उच्चाधिकारी को अवगत करवाया जा चुका है। जल्द नंबर रिचार्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed