{"_id":"6ac7c934daeb4148bc0f5e7e","slug":"mobile-medical-unit-reaches-remote-villages-of-pangi-191-people-examined-chamba-news-c-88-1-ssml1006-199296-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी के दुर्गम गांवों में पहुंची मोबाइल मेडिकल यूनिट, 191 की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी के दुर्गम गांवों में पहुंची मोबाइल मेडिकल यूनिट, 191 की जांच
Thu, 08 Oct 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के टुंडरू और सेचु गांव में आयुष विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर 191 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाईं।
7 और 8 अक्तूबर को आयोजित शिविर में 69 लोगों के शुगर और 33 के हीमोग्लोबिन टेस्ट किए गए। इसके अलावा ग्रामीणों का बीपी भी जांचा गया। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ आवश्यकतानुसार निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित कीं। ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और योग के लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिता शर्मा ने कहा कि दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नियमित शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान औषधीय पौधों की खेती को लेकर किसानों को भी जानकारी दी गई। संवाद