{"_id":"6495cc432365f4bbc1023a96","slug":"mla-sat-on-the-ground-with-women-carrying-luggage-on-their-heads-chamba-news-c-88-1-ssml1006-1703-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिर पर सामान लेकर जा रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठ गए विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिर पर सामान लेकर जा रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठ गए विधायक
Fri, 23 Jun 2023 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सामान लेकर जा रही महिलाओं के साथ उस समय जमीन पर बैठ गए जब महिलाओं ने सड़क सुविधा के अभाव में पीठ पर सामान उठाकर घर तक पहुंचाने की बात कही। महिलाओं ने सरकार और प्रशासन की अनदेखी को बयां करते हुए अपने गांव को सड़क सुविधा से नहीं जुड़ने का हवाला दिया।
यह सुनकर विधायक ने महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए सड़क बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। महिलाओं से यह भी जानकारी जुटाई कि आज तक कोई भी सरकार या प्रशासन दुलाड़ा पंचायत के गांवों को सड़क से क्यों नहीं जोड़ पाए। विधायक काफी देर तक महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर संवाद करते रहे।
शुक्रवार को विधायक भरमौर दौरे के दौरान दुलाड़ा पंचायत का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान जब वह पैदल गांव की तरफ जा रहे थे तो उनका मुलाकात गांव की उन महिलाओं के साथ हो गई जो अपने सिर पर सामान उठाकर घर की तरफ जा रही थीं। महिलाओं का जैसे ही विधायक से आमना-सामना हुआ तो सबसे पहले उन्होंने विधायक को नमस्कार बोलकर आदर सत्कार दिया। इसके बाद सड़क न होने की वजह से पेश आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक ने बताया कि वह दुलाड़ा पंचायत के गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इसके लिए वह लोक निर्माण विभाग मंत्री और विभागीय अधिकारियों से भी संपर्क करेंगे।