{"_id":"670800d8a9fce5ecd206aade","slug":"mla-neeraj-gave-fdr-of-rs-21-21-thousand-to-11-beneficiaries-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134849-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विधायक नीरज ने 11 लाभार्थियों को दीं 21-21 हजार की एफडीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विधायक नीरज ने 11 लाभार्थियों को दीं 21-21 हजार की एफडीआर
Thu, 10 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा के साहो में कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण करते सदर विधायक नीरज नैयर।संवाद
चंबा। विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताएं महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाएं। उन्होंने यह बात बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत साहो में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विधायक ने बेटी है अनमोल योजना के तहत 2 लाख 31 हजार रुपये की एफडीआर का वितरण किया गया। इसमें 11 पात्र लाभार्थियों को 21-21 हजार की एफडीआर दी। विधायक ने कहा कि ब्लॉक चंबा के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 7 लाख 65 हज़ार, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 45 लाख 57 हजार तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 36 लाख 57 हजार रुपये की धनराशि विभिन्न पात्र लाभार्थियों को दी जा चुकी है।
विधायक को बाल विकास अधिकारी अमर सिंह वर्मा ने सम्मानित किया। शिविर में आयुष विभाग से डॉ. राजीव नैय्यर ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साहो की पंचायत प्रधान पूजा कुमारी, डॉ. मनीष और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
--