{"_id":"62fd1b117d8b2778c23daefd","slug":"missing-youth-s-body-found-in-seul-khad-chamba-news-sml4186474110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का सियुल खड्ड में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का सियुल खड्ड में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। चार दिन पहले लापता हुए युवक का शव बैरा सियुल खड्ड में मिला है। मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र तुला राम निवासी गांव धनेली डाकघर डियुर के रूप में हुई है। आईटीआई कर रहा युवक 12 अगस्त को अपनी बाइक से इंटरनशिप के लिए पावर हाउस बैरा सियुल के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा।
परिजनों ने उसे तलाश करने के लिए हरसंभव प्रयास किए लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने 13 अगस्त को उसके लापता होने की शिकायत पुलिस थाना किहार में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सियुल खड्ड में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खड्ड से बाहर निकाला गया। उसके बाद युवक के परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया। परिजनों ने युवक को कपड़ों से पहचान लिया। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। कहा कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।