{"_id":"63b05e9970e9b639f44fce7c","slug":"misery-did-not-reduce-even-on-the-second-day-of-snowfall-chamba-news-sml432542541","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फबारी के दूसरे दिन भी कम नहीं हुईं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फबारी के दूसरे दिन भी कम नहीं हुईं दुश्वारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में बर्फबारी के दूसरे दिन भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं। लोग मीलों पैदल सफर तय कर अपने गंतव्यों तक पहुंचे। अत्यधिक बर्फबारी के कारण बसों के पहिये थमने से लोगों को मजबूरन पीठ पर सामान लाद कर पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। वहीं बर्फबारी से बंद सड़कों को बहाल करने के लिए शनिवार को भी विभागीय मशीनरी और लेबर जुटी रही। अब जिले के चार मार्गों को रविवार शाम तक यातायात के लिए बहाल करने के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बात कह रहे हैं।
चुराह के टेपा, बैरागढ़ समेत, जखलाधार, पुखरा, अलवास और किलाड़ में बर्फबारी के बाद भी मार्गों को वाहनों के लिए बहाल न होने से लोगों विशेष कर नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। जिले में विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने बंद पड़े ट्रांसफार्मरों को शनिवार दोपहर तक बहाल करवाकर लोगों को राहत पहुंचाई। वहीं जिले के पांच मार्गों में से शनिवार को एक मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया। शेष चार मार्ग बैरागढ़-देवीकोठी-टेपा मार्ग, जखलाधार-पुखरा मार्ग, पड़ोसी राज्य जम्मू से लगते सीमांत मार्ग और अलवास-किलाड़ मार्ग शनिवार को भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाए।
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि बंद सड़कों को बहाल करने के लिए विभागीय मशीनरी जुटी हुई है। जल्द मार्ग यातायात के लिए बहाल होंगे।