फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mischievous elements instigated fire in Masrund forest.

Chamba News: मसरूंड जंगल में शरारती तत्वों ने भड़का दी आग

Sat, 17 Feb 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements instigated fire in Masrund forest.
मसरूंड के जंगल में भड़की आग के बाद उठता धूंआ: संवाद
चंबा। मसरूंड के जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे पूरा जंगल तबाह हो गया। लाखों की वन संपदा, जंगली जीव-जंतु भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

आग इतनी भयंकर थी कि वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी आग बुझाने में असफल रहे। ग्रामीणों में नरेश कुमार, योगराज, प्रताप चंद, अशोक कुमार, अंबिया राम ने वन मंडलाधिकारी से मांग उठाई है कि जंगलों में आग लगाने वालों को पकड़ कर कार्रवाई की जाए। संवाद
--
भाषण प्रतियोगिता साहिल रहे प्रथम
चंबा। राजकीय महाविद्यालय भलेई में मतदान जागरूकता के उपलक्ष्य पर प्राचार्य सरदारी लाल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ। भाषण, पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ और स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण में साहिल प्रथम, कृतिका द्वितीय और काजल तृतीय रहीं। चित्रकला में अंजलि पहले, रंजना दूसरे और तनीशा तीसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन में अंजलि, स्मृति और काजल पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कविता पाठ में अंजलि ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय और मनु ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य ने बच्चों को मतदान के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

--
विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन
चंबा। उत्कृष्ट संस्थान चंबा में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। इसमें जिला शिक्षण संस्थान सरू के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अभिमन्यु ने शिक्षा जगत के क्षेत्र में बेरोजगारी एवं सामाजिक दायित्व स्वावलंबी, स्वाभिमानी जीवन और स्वरोजगार के नए-नए आयामों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य का मार्ग एवं ईमानदारी से अपने लक्ष्य पर डटे रहने को प्रेरित किया। इस दौरान उत्कृष्ट संस्थान के निदेशक विवेक कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर, विकास, काजल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed