{"_id":"62dc2f72fc6a3838dc2af7ae","slug":"minjar-fair-begins-today-governor-will-inaugurate-chamba-news-sml4161607108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड गायक सलमान अली मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड गायक सलमान अली मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। दो साल कोरोना महामारी की भेंट चढ़े ऐतिहासिक मिंजर मेले का आगाज 24 जुलाई को धूमधाम से होगा। मेले का शुभारंभ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। नगर परिषद चंबा के कार्यालय से ढोल की थाप पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान चंबा के ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण मंदिर और भगवान रघुवीर मंदिर में मिर्जा परिवार की ओर से रेश्म, डोरी और तिल्ले से तैयार की गई मिंजर अर्पित करने के साथ ही मिंजर मेले का आगाज हो जाएगा। इसके बाद चौगान नंबर एक में राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे।
इस दौरान जिले के समस्त पंचायतों में पंचायत स्तर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। दोपहर के समय कई खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या 5:00 बजे से शुरू होगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक सलमान अली प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा चंबा के लोक कलाकार काकू राम ठाकुर भी पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देंगे। रोशन एंड पार्टी मुसाधा गायन जबकि रोशन लाल एंड पार्टी और अजीत भट्ट एंड पार्टी की ओर से कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति दी जाएगी। स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। चौगान नंबर एक में प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियों के लिए चौगान में दो डोम लगाए गए हैं। सप्ताह भर चौगान में खेलकूद गतिविधियां चलेंगी।