{"_id":"5e1f3ca28ebc3e4ad8189769","slug":"milk-sample-fail-in-chamba-chamba-news-sml321107937","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में बिकने वाले पैकेट बंद दुध सहित चार खाद्य पदार्थों के सैंपल हुए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में बिकने वाले पैकेट बंद दुध सहित चार खाद्य पदार्थों के सैंपल हुए फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा शहर में बिकने वाले पैकेट बंद दूध के साथ चार खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो गए हैं। इसका खुलासा हाल ही में चंबा पहुंची प्रयोगशाला की रिपोर्ट में हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो माह पहले चंबा शहर और आसपास के इलाकों से आधा दर्जन खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।
यहां से जांच में चार खाद्य पदार्थ गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे हैं। इसके चलते लैब ने सैंपल फेल कर दिए हैं जबकि दो सैंपल पास हुए। सैंपल फेल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सरसों तेल, इमली और नमकीन का सैंपल मिस ब्रांडेड पाया गया है। जबकि पैकेट बंध दूध का सैंपल सब स्टैंडर्ड है। सैंपल फेल होने के बाद दुकानदारों को नोटिस के माध्यम से एक महीने के भीतर जवाब मांगा गया है। अगर एक महीने में दुकानदार नोटिस का जवाब विभाग को नहीं दिया तो विभाग दुकानदारों के खिलाफ आगामी कार्रवाई को अंजाम
विज्ञापन
पैकेट बंद दूध में मिल चुका है यूरिया
वहीं रिपोर्ट के बाद लोगों को अपनी सेहत की चिंता भी सताने लगी है। इसकी वजह यह है कि चंबा में बिकने वाले पैकेट बंद दूध के सैंपल आए दिन फेल होते रहते हैं। इससे पहले एक बड़ी कंपनी के दूध में यूरिया होने की बात सामने आई है।
इनसेट
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप ने बताया कि चार खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हुए हैं। इन खाद्य पदार्थों को बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। दुकानदारों को एक माह के भीतर जवाब देना होगा। इस के बाद विभाग आगामी कार्रवाई को अंजाम देगा।