फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mid-day meal will be cooked in government schools with Rs 3 crores

Chamba News: सरकारी स्कूलों में तीन करोड़ से पकेगा मिड-डे मील

Tue, 21 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal will be cooked in government schools with Rs 3 crores
विभाग के पास पहुंचा बजट, बजट का वितरण शुरू
विज्ञापन

जिले में के करीब 1,550 प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरकार की ओर से मिड-डे मील योजना के तहत बजट जारी कर दिया गया है। चंबा को करीब तीन करोड़ की राशि जारी की गई है। बजट मिलने के बाद विभाग ने इसका खंड वार बजट का आवंटन शुरू कर दिया है। जिले के अधिकतर ब्लॉकों में राशि जारी कर दी गई है जबकि दो शिक्षा खंड तीसा और गरोला से विभाग ने पीपीए (प्रिंटेड पेमेंट एडवाइज) मांगी है। पीपीए पहुंचने के बाद यह राशि ब्लॉक के जरिये विभाग जारी करेगा। बजट का प्रावधान होने के बाद मार्च तक की पेंडेंसी खत्म हो गई है। साथ ही अप्रैल तक की राशि भी इस बजट में एडजस्ट की जा सकती है। जानकारी के अनुसार जिला चंबा के करीब 1,550 प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में मिड-डे मील पक रहा है लेकिन करीब दो माह से बजट की व्यवस्था न होने के कारण योजना पर संकट आ गया था। लंबित राशि होने से स्कूल प्रबंधन को भी योजना का संचालन करने में परेशानी हो रही थी। बहरहाल, हाल ही में सरकार की ओर से तीन करोड़ की राशि जारी की है। इस राशि के पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग के मिड-डे मील प्रबंधन ने बजट का आवंटन शुरू कर दिया है। 13 ब्लॉकों को राशि पीपीए मिलने के बाद जारी कर दी गई है जबकि तीसा और गरोला ब्लाॅक ही अब शेष बचे है। जैसे ही इन ब्लॉकों से पीपीए मिलेगी, इनको भी राशि जारी कर दी जाएगी। सरकार की ओर से मिड डे मील योजना के तहत पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के नौनिहालों को मिड-डे मील परोसा जा रहा है। मिड-डे मील के जिला समन्वयक हुकम ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि करीब तीन करोड़ रुपये का बजट योजना के तहत मिला है। कहा कि बजट का आबंटन किया जा रहा है। कहा कि ब्लॉकों से पीपीए मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed