फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mid-day meal chart will now be visible on the notice board in government schools

Chamba News: सरकारी स्कूलों में अब सूचना पट्ट पर दिखेगा मिड-डे मील का चार्ट

Mon, 10 Feb 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Feb 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal chart will now be visible on the notice board in government schools
सांकेतिक तस्वीर।
चंबा। जिला के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील के मेन्यू का चार्ट सूचना पट्ट पर लगाना अनिवार्य होगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने इस बारे में सभी सरकारी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस चार्ट में यह दर्शाना होगा कि इस सप्ताह बच्चों को मिड-डे मील के रूप में क्या-क्या परोसा जाएगा।
विज्ञापन

विभाग ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिया है कि वे इस नियम का पालन गंभीरता से करें। यदि कोई स्कूल विभागीय निर्देशों की अवहेलना करता है तो संबंधित स्कूल प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस निर्देश का उद्देश्य हर सप्ताह बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन सुनिश्चित करना है, ताकि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मिड-डे मील सही तरीके से बच्चों को मिल सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल में दोपहर का भोजन प्रदान किया जाता है। इसके तहत खिचड़ी, दावल चावल और अन्य हरी सब्जियों को परोसा जाता है। इस बार सांभर भी एक नया व्यंजन के रूप में जोड़ा गया है। हालांकि, मिड-डे मील तो दिया जा रहा है, लेकिन स्कूलों में किस सप्ताह कौन-सा व्यंजन मिलेगा, इस बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि स्कूलों में मिड-डे मील के व्यंजनों की सूची सप्ताहवार सूचना पट्ट पर लगाई जाएगी। इससे यह पता चलेगा कि कहीं स्कूल प्रबंधन द्वारा मिड-डे मील के वितरण में लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है।



सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब प्रत्येक स्कूल में सप्ताहवार व्यंजनों की सूची सूचना पट्ट पर दर्शानी होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मिड-डे मील कार्यक्रम सही तरीके से चल रहा है।
-ज्ञान चंद, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed