फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Message given to girls to become self-reliant and self-confident

Chamba News: बालिकाओं को दिया आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने का संदेश

Sun, 26 Oct 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Oct 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
Message given to girls to become self-reliant and self-confident
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर सीडीपीओ मैहला राजेश राय भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में आगे हैं।
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी बनाना और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि अपराजिता मैं अभियान चंबा प्रशासन की एक पहल है, जो बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। शिविर में मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में जागोरी परियोजना समन्वयक उमा कुमारी ने मासिक धर्म के प्रति समाज में फैली कुरीतियों पर व्यापक जानकारी प्रदान की तथा मासिक धर्म के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले सेनेटरी पैड के निष्पादन और इस दौरान किस तरह का संतुलित आहार लें पर विस्तृत जानकारी दी। आईटीआई के प्राचार्य विपिन ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग का इस शिविर के आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed