{"_id":"694d72d398ff68295d0d35ab","slug":"message-given-to-follow-the-ideals-of-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee-chamba-news-c-88-1-ssml1004-170219-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
Thu, 25 Dec 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर ग्राम पंचायत ककियां के बनियाग गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जय सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांत हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनके जीवन यात्रा और किए गए संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके द्वारा शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं से आज ग्रामीण स्तर पर लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज पूरे देश के दूरदराज क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूती मिली है। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की भूमिका प्रमुख रही है। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ पिछड़े क्षेत्रों में विकास के कार्यों को तीव्र गति प्रदान करने का संकल्प भी लिया जाना चाहिए।