{"_id":"6b05c6090c77c54af80cbd5e","slug":"meritorious-students-of-kolka-school-honored-for-outstanding-performance-chamba-news-c-88-1-ssml1006-203960-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोलका स्कूल के मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोलका स्कूल के मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलका में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गा। सदर विधायक नीरज नैय्यर ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विधायक ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए पर्याप्त धनराशि और बजट उपलब्ध होना भी आवश्यक है। उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। विधायक ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।