फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Meritorious students awarded in Guru Nanak Public School, Dalhousie

Chamba News: गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में नवाजे मेधावी विद्यार्थी

Sat, 07 Oct 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students awarded in Guru Nanak Public School, Dalhousie
चंबा के डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में सिल्वर जुबली स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम प्र
डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी ने स्कूल का सिल्वर जुबली स्थापना दिवस समारोह-2023 धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

डलहौजी कैंट के आर्मी ग्राउंड में हुए समारोह में पुलिस विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी (आईपीएस) मुख्यअतिथि थे। मुख्य अतिथि का स्कूल के अध्यक्ष कैप्टन एनएस भंडारी, प्रिंसिपल नवदीप भंडारी, दीपिका भंडारी और स्कूल स्टाफ के साथ बच्चों और अभिभावकों ने स्वागत किया। मुख्यातिथि ने एनसीसी कैडेट्स के मार्चपास्ट की सलामी ली। स्कूल के अध्यक्ष ने एसएमसी की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अपनी प्रतिभा के दम पर विभिन्न उच्च पदों पर पहुंचकर स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्रों को प्राइड ऑफ जीएनपीएस अवार्ड दिया गया। मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवा डॉक्टर विशेष राणा और मध्यप्रदेश में चार्टर्ड विमान दुर्घटना में प्राणों की आहुति देने वाले पायलट मोहित ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने मार्शल आर्ट की प्रस्तुति भी दी। रामायण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed