{"_id":"66c0d85f91a335e2a70f5c70","slug":"memorandum-to-dc-send-special-buses-for-khundi-mata-jatar-fair-chamba-news-c-88-1-cmb1003-131185-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डीसी को ज्ञापन, खुंडी माता जातर मेले के लिए भजें विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डीसी को ज्ञापन, खुंडी माता जातर मेले के लिए भजें विशेष बसें
Sat, 17 Aug 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चंबा इकाई के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मांग की है कि खुंडी जातर मेले के लिए विशेष बसें विभिन्न रूटों के लिए शुरू करवाई जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इकाई अध्यक्ष भवानी ठाकुर, अमित कुमार, राकेश कुमार और सुरेंद्र सिंह ने डीसी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 19 से 21 अगस्त तक खुंडी माता जातर मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान लिल्ह, चांजू और साहो से काफी संख्या में श्रद्धालु खुंडी मंदिर आते हैं। वापसी के दौरान उन्हें बसें नहीं मिलती हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया कि टैक्सी के सहारे अपने गंतव्यों तक पहुंचते हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं। कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त से मांग की है कि लिल्ह, चांजू और साहो के लिए विशेष बसें शुरू की जाएं। संवाद
--