फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   meeting in bharmor

बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव पारित

Fri, 25 Nov 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 25 Nov 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
meeting in bharmor
भरमौर पंचायत सम‌ित‌ि की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

मिनी सचिवालय भरमौर में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक अध्यक्ष नीलम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


बैठक में गैरहाजिर रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों के विरोध में सदन में निंदा प्रस्ताव पास किया गया। पंचायत समिति उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि समिति के सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आते हैं। लेकिन यह बहुत ही खेद का विषय है कि कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी इस बैठक में मौजूदगी दर्ज नहीं करवा पाते हैं। जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।

बैठक में चौबिया वरिष्ठ विद्यालय तक जाने वाली विद्युत लाइन को सेब के बगीचों के साथ ले जाया गया है। इस समस्या के निवारण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा भरमौर चौबिया मार्ग को पक्का करने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। इस बारे में पहले भी अधिकारियों से बातचीत की गई है लेकिन इस समस्या का हल नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहीं समिति सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र से पानी व बिजली सहित मूलभूत समस्याएं उठाई। इतना ही नहीं समिति सदस्यों ने आंगनबाड़ी के माध्यम से वितरित किए जाने वाले अनाज की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। जिससे बच्चों का स्वास्थ्य दांव लगा हुआ है। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी विवेक चौहान व समिति सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed