फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   meeting

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने पांगी में अधिकारियों से की समीक्षा बैठक

Fri, 03 Jul 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
meeting
पांगी (चंबा)। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जगदीश शर्मा ने पांगी मुख्यालय किलाड़ में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जगदीश शर्मा ने घाटी में कोविड-19 के चलते हुए प्रशासन की ओर से करवाए गए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पांगी में कृषि, बागवानी की ओर लोगों का रुझान बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

नई तकनीक की जानकारी किसानों और बागवानों को उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य करना होगा। किसानों और बागवानों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है। इसलिए विभागीय अधिकारियों को भी सरकार के प्रयासों को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभानी होगी। विभागीय अधिकारी किसानों और बागवानों को जागरूकता शिविर लगाकर योजनाओं और नई तकनीक की जानकारी दें, ताकि किसान और बागवान इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांगी में सड़कों की दशा काफी खराब है। इसलिए सड़कों को पक्का करने की आवश्यकता है। इसके लिए संबंधित विभाग मुस्तैदी के साथ अपना कार्य करे। ऐसे गांव जहां पर अभी तक सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है, उन्हें सड़क से जोड़ने को लेकर सर्वे करवाए जाएं। जहां पर सड़क बनाने की संभावना नहीं है वहां पर रोपवे की संभावना तलाशी जाए। ऐसा होने से ग्रामीण अपनी नकदी फसलें मंडी तक आसानी से पहुंचा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed