फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   meeting

कामगार कल्याण योजना सहित कौशल भत्ता योजना की लाभार्थी सूची तलब

Fri, 19 Jun 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
meeting
चंबा। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने मेडिकल कॉलेज के दरबार हाल में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और स्कीमों की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उद्योग मंत्री ने कहा कि विभागीय योजनाओं और स्कीमों में मनरेगा की प्रगति को अगले दो-तीन महीनों के भीतर आयोजित होने वाली आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जाए। उपायुक्त मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत विभिन्न विभागों के लिए बाकायदा लक्ष्य निर्धारित करेंगे। उद्योग मंत्री ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक 260 ऐसे कार्य हैं, जिन्हें मनरेगा के तहत किया जा सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क निर्माण से जुड़े सभी एफसीए मामलों की क्लीयरेंस को पूरी प्राथमिकता देकर तत्परता के साथ निपटाएं। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने विशेषकर विधायक प्राथमिकता की स्कीमों पर भी गंभीरता दिखाने बारे कहा। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि वे लंबित कार्यों को जल्द शुरू करें। मनरेगा के तहत होने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के मकसद से जागरूकता शिविर आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि खंड विकास अधिकारी अपने विकासखंड में मनरेगा कामगारों को कामगार बोर्ड की योजना का लाभ देना सुनिश्चित बनाएं। उद्योग मंत्री ने कामगार कल्याण योजना और कौशल विकास भत्ता योजना में शामिल लाभार्थियों की सूची मोबाइल नंबर समेत भी तलब की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं रैंडम आधार पर उनसे बात करके यह पता करेंगे कि क्या वास्तव में उन्हें लाभ प्राप्त हुआ है या नहीं। उद्योग मंत्री ने महाप्रबंधक उद्योग को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला के सभी एसडीएम को कहा कि वे अपने-अपने उपमंडलों में सुनिश्चित बनाएं कि विशेष तौर से गरीब लोगों के राजस्व संबंधी मामले त्वरित तरीके से निपटाए जाएं। उद्योग मंत्री ने इसके बाद कॉविड-19 को लेकर चंबा जिला में बचाव और एहतियात को लेकर उठाए गए अब तक के कदमों की भी समीक्षा की और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed