{"_id":"60fc229b8ebc3e5882536e0c","slug":"medicine-sample-taken-in-julahkadi-and-karian-chamba-news-sml3779769131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाहकड़ी और करियां में भरे दवाइयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाहकड़ी और करियां में भरे दवाइयों के सैंपल
विज्ञापन
medicine sample taken in Julahkadi and Karian
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जुलाहकड़ी और करियां में दवा निरीक्षक ने गठिया सहित अन्य बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों के छह सैंपल भरे। दुकानों के निरीक्षण के बाद करियां, जुलाहकड़ी और हरदासपुरा के केमिस्टों में हड़कंप मच गया। दवा निरीक्षक ने सभी केमिस्टों की दुकानों में छापे मारकर दवाइयों का रिकॉर्ड जांचा। इस दौरान गठिया, पेन किल्लर, एंटीबॉयोटिक सहित कैल्शियम की छह दवाइयों के सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित विभागीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
स्वास्थ्य विभाग के पास पिछले कुछ समय से दवाइयों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते दवा निरीक्षक ने अपनी टीम को साथ लेकर केमिस्ट की दुुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दुकानों में सरकार की ओर से प्रतिबंधित दवाइयों की जांच की गई लेकिन, किसी भी दुकान में प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली। केमिस्टों को आदेश दिए गए कि नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को भी न बेचें। ऐसा करने वाले केमिस्टों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने केमिस्टों को आदेश दिए कि मरीजों को बेची जाने वाली दवाइयों का अपने पास पूरा रिकॉर्ड रखें।
दवा निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि करियां और जुलाहकड़ी में छह दवाइयों के सैंपल भरे गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।