फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   medicine sample fail

शहर में बिक रही दर्द निवारक दवा ड्यूराजेसिक का सैंपल फेल

Wed, 04 Jan 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 04 Jan 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
medicine sample fail
medicine - फोटो : demo pics

शहर में बिक रही दर्द निवारक दवा ड्यूराजेसिक का सैंपल फेल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय ड्रग टेस्टिंग लैब चंडीगढ़ में सैंपल एक माह पूर्व जांच को भेजा था।

विज्ञापन


सैंपल फेल होने के बाद विभाग ने इस दवा की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। जिस केमिस्ट से इस दवाई का सैंपल भरा गया था, उस केमिस्ट को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। जिसमें दवाई की सेल को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा दवाई निर्माता कंपनी को भी एक नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने चंबा अस्पताल में दवाई भंडारण से दवाइयों के सैंपल भरे थे। जिसमें से भी डाइप्लोजेसिक दवा का एक सैंपल फेल हो गया है। जिसे लेकर दवाई निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल में इस दवाई के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में जिला के विभिन्न स्थानों में जाकर केमिस्टों की दुुकानों से दवाइयों के सैंपल भरे हैं। जिसे जांच के लिये कंडाघाट व चंडीगढ़ लैब भेजा गया है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


विभाग गंभीरता से कर रहा कार्रवाई : ड्रग इंस्पेक्टर
उधर, ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर के एक केमिस्ट की दुुकान से भरा गया दवाई का सैंपल फेल हुआ है। जिसको लेकर केमिस्ट व दवाई निर्माता को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ दवाई की सेल पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले पर गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed