{"_id":"6400db3ff262a42b1a0c123b","slug":"medical-colleges-cancer-opd-has-been-locked-for-two-and-a-half-years-chamba-news-c-19-1-76572-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज की कैंसर रोग ओपीडी में ढाई साल से लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज की कैंसर रोग ओपीडी में ढाई साल से लटका ताला
Thu, 02 Mar 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जहां भाजपा सरकार कैंसर रोग विशेषज्ञ नियुक्त नहीं कर पाई तो वहीं प्रदेश में सत्तासीन होने वाली कांग्रेस सरकार भी चंबा में कैंसर रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने में अभी तक विफल रही है। विधानसभा चुनाव में चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रही विशेषज्ञों की कमी को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने पूर्व की भाजपा सरकार पर नजर अंदाजी के आरोप लगाए थे वहीं सत्ता में आने के बाद यहां विशेषज्ञों की कमी दूर करने का आश्वासन दिया था। लेकिन ढाई सालों से कैंसर ओपीडी में लटका ताला अभी तक नहीं खुल पाया है। जिले में 5,000 कैंसर रोगी अपने इलाज के लिए जिले के बाहर का रुख करने के लिए मजबूर हैं। रुटीन चेकअप हो या बीमारी के इलाज के लिए थैरेपी करवानी हो इसके लिए उन्हें टांडा, शिमला या पीजीआई की दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां पर उन्हें अपने इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी वजह से जिले के कैंसर रोगी काफी परेशान हैं।
तीन साल पहले जब मेडिकल कॉलेज चंबा में कैंसर रोग विशेषज्ञों की तैनाती हुई थी तो जिले में कैंसर रोगियों की पहचान शुरू हुई। जो लोग इस बीमारी से अनभिज्ञ थे, उन लोगों को कैंसर रोग विशेषज्ञों ने प्राथमिक जांच के बाद बीमारी के बारे में जानकारी दी। सही समय पर मरीजों की बीमारी का उपचार भी शुरू करवाया। इतना ही नहीं कैंसर रोगियों के लिए मेडिकल कॉलेज में कीमो थैरेपी की भी व्यवस्था की जा रही थी लेकिन उसी दौरान अचानक दो विशेषज्ञों ने चंबा मेडिकल कॉलेज की नौकरी को अलविदा कह दिया। जबकि एक कैंसर रोग विशेषज्ञ का दिल्ली में बड़े स्वास्थ्य संस्थान में चयन हो गया। इसके चलते विभाग में कोई भी विशेषज्ञ नहीं रहा। तबसे लेकर अभी तक यहां किसी भी विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज चंबा में एमआरई, सीटी स्कैन की सुविधा जिलावासियों को दी है लेकिन कांग्रेस सरकार ने मेडिकल कॉलेज चंबा में सहूलियतें प्रदान करने को लेकर कोई भी प्रयास नहीं किया है। इसका खामियाजा जिले के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। -पवन नैयर, पूर्व विधायक।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में रिक्त पदों को लेकर प्रदेश सरकार बचनवद्ध है। पदों को भरने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया जाएगा। धीरे-धीरे मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं पटरी पर लौटेंगी। -सदर विधायक नीरज नैयर
चंबा मेडिकल कॉलेज में सरकार से विशेषज्ञों से रिक्त पद भरने की मांग की गई है। कुछ दिन पहले सरकार ने नियमित तौर पर विशेषज्ञ की तैनाती भी की है। जल्द ही सरकार यहां कैंसर रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती कर सकती है। डॉक्टर पंकज गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।