{"_id":"58553bd94f1c1b676f64d414","slug":"medical-college-class-starts-to-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल 2017 से शुरू होंगी मेडिकल कॉलेज चंबा की कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल 2017 से शुरू होंगी मेडिकल कॉलेज चंबा की कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 17 Dec 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2016 में कई उपलब्धियों को हासिल किया है। अप्रैल 2017 में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं हर हाल में शुरू करवाई जाएंगी। चंबा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की जमीन विभाग के नाम पर स्थानांतरित हो चुकी है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की कैजुअल्टी का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही फोरेंसिक लैब का कार्य प्रगति पर है। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ व डॉक्टरों के रहने के लिए आवास बनाने का कार्य भी प्रगति पर है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य की तैनाती हो चुकी है। इसके अलावा रेडियोग्राफर के भी ऑर्डर हो चुके हैं।
विज्ञापन
जल्द ही अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट अपना पद्भार संभालेंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए एमसीआई की सभी शर्तों को पूरा किया जा रहा है। जो खामियां एमसीआई की टीम ने निकाली थी, उन्हें पूरा किया जा रहा है। जल्द ही क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में मेडिकल कॉलेज शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी में एक भी डॉक्टर नहीं होने के चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात दोनों डॉक्टरों का तबादला हो चुका है। जिसके बाद मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट कर रहा है। डॉक्टरों की कमी को लेकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि 27 दिसंबर को टांडा मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टरों की भर्ती ली जाएगी। जिसके बाद जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चल रही डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद को भी भरा जाएगा।