{"_id":"5e0a27788ebc3e880439423d","slug":"medical-college-chamba-started-mri-and-ct-scane-service-chamba-news-sml319420371","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज में नए साल में शुरू होगी सीटी स्कैन व एमआरआई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज में नए साल में शुरू होगी सीटी स्कैन व एमआरआई सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले की लाखों की आबादी को वर्ष 2020 में नए साल पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज में 12 करोड़ रुपये से सीटी स्कैन और एमआरआई की मशीनें स्थापित होंगी। इसको लेकर सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। नए साल में चंबावासियों को इन सेवाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। बजट का प्रावधान एनएचपीसी ने सीएसआर के तहत करवाया है।
जनवरी में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इन दोनों सुविधाओं को लेकर टेंडर प्रक्रिया करवाएगा। जिससे जल्द अस्पताल में मरीजों को सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा मिल सके। मेडिकल कॉलेज में स्थापित होने वाली सीटी स्कैन मशीन नई तकनीक से लैस है। यह मशीन 128 स्लाइस वाली है। जिले में कहीं पर भी 120 स्लाइस वाली सीटी स्कैन मशीन नहीं लगी है।
इसमें होने वाला एक्स-रे बिल्कुल साफ नजर आता है। इससे मरीज की छोटी से छोटी बीमारी का आसानी से पता चल पाएगा। जिले की छह लाख आबादी जोकि चंबा मेडिकल कॉलेज पर निर्भर है, उस आबादी को सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा का लाभ मिलेगा। जोकि पिछले तीन सालों से मरीजों को चंबा अस्पताल में नहीं मिल रही है। हालांकि सरकार की ओर से से चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए सीटी स्कैन मशीन स्वीकृत थी।
विज्ञापन
मगर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने नई तकनीक की मशीन लगाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा। इसे सरकार ने स्वीकृत करते हुए बजट का प्रावधान करवा दिया है। इसके अलावा एमआरआई को भी सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
चंबा मेडिकल कॉलेज में रोजाना सैकड़ों मरीज अपना एक्स-रे करवाते हैं। इसके अलावा कई मरीजों को डॉक्टर एमआरआई के लिए भी लिखते हैं। इन मरीजों को टांडा या निजी लैब का रुख करना पड़ता है। मगर नए साल में मरीजों को यह सुविधाएं चंबा मेडिकल कॉलेज में ही मिलना शुरू हो जाएंगी।
दोनों मशीनों की लागत पर खर्च होंगे 12 करोड़ रुपये : डॉ. पुरुषोत्तम पुरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए सीटी स्कैन और एमआरआई की मशीनों को नए साल में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। जनवरी में इसके टेंडर करवा दिए जाएंगे। दोनों मशीनों की लागत पर 12 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।