फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   medical college

मेडिकल कॉलेज को दरकिनार कर प्रदेश सरकार सिविल अस्पताल पर हुई महरबान

Fri, 10 Jan 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
medical college
चंबा। मेडिकल कॉलेज को दरकिनार करके प्रदेश सरकार सिविल अस्पतालों में लाखों रुपये के आधुनिक उपकरण देने में रुचि दिखा रही है। हाल ही में चंबा जिला के डलहौजी सिविल अस्पताल के लिए एनएचएम के तहत आई ओटी के लिए फंड्स कैमरा मशीन स्वीकृत हुई है जबकि इस उपकरण की सबसे ज्यादा जरूरत चंबा मेडिकल कॉलेज की आई ओटी में थी। क्योंकि चंबा मेडिकल कॉलेज में जिला भर के मरीज अपनी आंखों का इलाज करवाने के लिए आते हैं। सिविल अस्पताल डलहौजी में सिर्फ उपमंडल के मरीज ही अपने इलाज को जाते हैं। मेडिकल कॉलेज की नेत्र जांच ओपीडी में डेढ़ से दो सौ मरीज रोजाना चेकअप करवाते हैं। प्रत्येक माह मेडिकल कॉलेज में तीन दर्जन से अधिक ऑपरेशन होते हैं। डलहौजी में आई ओपीडी बीस से पच्चीस के बीच में रहती होगी। इसलिए उपरोक्त उपकरण की सबसे ज्यादा आवश्यकता चंबा मेडिकल कॉलेज को है। फंड्स कैमरा मशीन से मरीज की आंखों के पर्दे की जांच होती है। डलहौजी में मशीन लगने से मेडिकल कॉलेज से मरीजों को पर्दे की जांच के लिए वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में तीन सौ एमबीबीएस प्रशिक्षु भी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। जिला की छह लाख आबादी अपनी बीमारी के इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पर निर्भर है। सरकार की दोहरी प्रणाली की वजह से मेडिकल कॉलेज की अनदेखी हो रही है। मेडिकल कॉलेज में आधुनिक उपकरण लगाने को लेकर प्रबंधन भी कई बार सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेज चुका है लेकिन अभी तक सरकार ने उन प्रस्तावों पर गौर नहीं किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि एनएचएम के तहत जो फंड्स कैमरा मशीन स्वीकृत हुई है। वह डलहौजी के लिए हुई है। इसलिए इस मशीन को सिविल अस्पताल डलहौजी में ही स्थापित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के लिए अलग से प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की आई ओटी में फंड्स कैमरा मशीन स्थापित करने के लिए सरकार से बजट मांगा गया है। सरकार से बजट स्वीकृत होने पर ही उपरोक्त मशीन को मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed