फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MBBS trainees will now study online again

एमबीबीएस प्रशिक्षु अब दोबारा ऑनलाइन करेंगे पढ़ाई

Mon, 13 Jun 2022 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
MBBS trainees will now study online again
चंबा। कोरोना के मामलों में गिरावट आने के साथ ही जहां शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाने की प्रक्रिया बंद हो गई है वहीं पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दोबारा से एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू होने जा रही है। यह निर्णय सिर्फ इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि टांडा और आईजीएमसी से कोई भी विशेषज्ञ चंबा में नौकरी नहीं करना चाहता।
विज्ञापन

इसकी वजह से यहां 100 चिकित्सकों की कमी चल रही है। इससे जहां एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही तो वहीं ओपीडी में मरीजों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन चिकित्सकों के प्रतिनियुक्ति पर चंबा में ऑर्डर हुए थे वे अपनी प्रतिनियुक्ति अवधि पूर्ण किए बगैर ही यहां से जा चुके हैं। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा गई हैं। ओपीडी में मरीजों की जांच करने वाले चिकित्सकों को प्रशिक्षुओं की पढ़ाई भी करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन प्रदेश सरकार से कई बार चंबा में चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग कर चुका है लेकिन सरकार हर बार मात्र आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेती है। आनन-फानन या विपक्षी दलों के दबाव में आकर सरकार जिन चिकित्सकों के ऑर्डर चंबा के लिए करती भी है वे चिकित्सक इन आदेशों को मानने के लिए तैयार ही नहीं होते। इसकी वजह से सरकार चिकित्सकों की मनमर्जी के आगे बेबस हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा और आईजीएमसी शिमला के चिकित्सकों ने सरकार को चंबा में ऑनलाइन पढ़ाई करवाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने सरकार को कहा कि वे एमबीबीएस प्रशिक्षुुओं की क्लासें ऑनलाइन लेने के लिए तैयार हैं। इसलिए सरकार अब चंबा के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू करवाने की योजना बना रही है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। चिकित्सकों ने एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन पढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इसको लेकर सरकार का क्या फैसला होता है, यह सरकार तय करेगी। प्रबंधन ने सरकार से चंबा में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed