फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MBBS trainees will identify cancer patients through screening

एमबीबीएस प्रशिक्षु स्क्रीनिंग से कैंसर रोगियों की करेंगे पहचान

Sun, 01 May 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
MBBS trainees will identify cancer patients through screening
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा के एमबीबीएस प्रशिक्षु अब जिले में कैंसर की रोगियों की पहचान करेंगे। जिले में अब तक कैंसर के पांच हजार मरीज हैं। कई मरीज अनभिज्ञता के कारण हुए हैं। स्क्रीनिंग करके उनका पता लगाया जाएगा। इसमें प्रमुखता गले और स्तन कैंसर के रोगियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दर्ज कैंसर रोगियों में इन्हीं कैंसर के मरीज ज्यादा हैं। चालीस वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं की स्क्रीनिंग करके उनके स्तन पर गांठ की जांच की जा रही है। इसके अलावा महिलाओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी खान-पान के बारे में भी बताया जा रहा है। वहीं गले के कैंसर के रोगियों का पता लगाने के लिए घरों में जाकर लोगों से मुंह के अंदर घाव, खाना खाते समय तकलीफ होना जैसे लक्षणों की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शुरूआत में यह अभियान स्वास्थ्य खंड पुखरी में शुरू किया गया है। इसमें चार जोन बनाए हैं। इन जोन में लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की चार टीमें बनाई गई हैं। उनके साथ आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी शामिल किए हैं। शुरूआत में साच, भनौता, चीहमा और माई का बाग में स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ यहां स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक ये टीमें चार गांव में 600 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी हैं। इसमें 100 लोग मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रसित पाए गए हैं। इन्हें प्राथमिक जांच के बाद मुफ्त दवाइयां दी जा रही हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक से नियमित जांच करवाने का परामर्श दिया गया। इसके अलावा 20 लोग ऐसे भी निकले जिनकी उम्र के हिसाब से ऊंचाई और वजन ठीक नहीं था। उन्हें भी चिकित्सीय जांच का परामर्श दिया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर करण हितैषी ने बताया कि कैंसर के छुपे मरीजों के साथ-साथ गैर संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को ढूंढा जा रहा है। यह अभियान अभी तक पुखरी स्वास्थ्य खंड में चलाया गया है। आने वाले समय में इस अभियान को जिले में चलाने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed