{"_id":"56e81d594f1c1b5b138b4906","slug":"martyr-announcement-fulfil","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के नाम पर हुई घोषणाएं जल्द पूरी होंगी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के नाम पर हुई घोषणाएं जल्द पूरी होंगी : उपायुक्त
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने कहा है कि शहीद परिवारों को लेकर जो भी घोषणाएं हुई हैं उन्हें प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएगा।
विज्ञापन
इन सभी घोषणाओं को अमल में लाने के लिए जल्द ही संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उपायुक्त मंगलवार को जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सैनिक बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर उपनिदेशक सैनिक कल्याण कर्नल जय करण ने पिछली बैठक के मद पढ़कर सुनाए तथा मौजूदा मद प्रस्तुत किए। सभी मदों पर बैठक के दौरान बारीकी से मंथन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि भूतपर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर मौजूद सभी सदस्यों को आश्वासन दिया गया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाएगा। विशेष कर सरकार ने शहीदों के परिवारों को जो सुविधाएं प्रदान की है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन