{"_id":"576c190c4f1c1b5964b493e2","slug":"marpeet-in-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ी पंचायत में चारागाह के लिए भिड़े ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ी पंचायत में चारागाह के लिए भिड़े ग्रामीण
अमर उजाला चंबा
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीड़ी पंचायत में चारागाह को लेकर गुज्जर समुदाय के दो गुटों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद शरीफ पुत्र उमरदीन निवासी गांव मलूंड पंचायत साहो वीरवार सुबह के समय करीब आठ बजे अपने मवेशियों को चराने के लिए सुंदराणी धार गया था। जहां पर पहले से मौजूद गुज्जर समुदाय के लोगों ने उसे मवेशियों को धार से वापस ले जाने के लिए कहा। लेकिन उसने मवेशियों को वापस ले जाने से मना कर दिया। इस पर दूसरे गुट ने लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। मोहम्मद शरीफ की चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे उसके रिश्तेदारों ने उसे छुड़ाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि वीरवार को सुबह के समय अस्पताल में मारपीट से घायल हुए व्यक्ति को लाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने घायल का उपचार किया। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चारागाह को लेकर गुज्जर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े थे। इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घायल व्यक्ति के ब्यान पर उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।